कानपुर देहात में तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर,ऑटो चालक समेत छः घायल

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सराय गांव में तेज रफ्तार ऑटो और कार के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में दंपत्ति समेत छह लोग घायल हो गए।सभी घायलों को राहगीरों की मदद से पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है

पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सराय गांव में तेज रफ्तार ऑटो और कार के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में दंपत्ति समेत छह लोग घायल हो गए।सभी घायलों को राहगीरों की मदद से पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक नगीना बांगर मूसानगर निवासी ऑटो चालक सत्येंद्र कुमार अपने ऑटो से कस्बे की ओर जा रहा था।तभी सराय गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में ऑटो चालक सत्येंद्र समेत कार में सवार पांच लोग घायल हो गए।घायल होने वालों में बांदा जिले के बबेरू तहसील के डोलाकला गांव निवासी 32 वर्षीय रामफल उनकी पत्नी 30 वर्षीय लक्ष्मी देवी,55 वर्षीय जेठानी रामकिशोरी,65 वर्षीय गणेशकुंवरी और 8 वर्षीय कृष्णा शामिल हैं।

हादसे के बाद घायलों में चीख पुकार मच गई।राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के वास्ते पुखरायां सीएचसी भेजा।थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

2 days ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

2 days ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

2 days ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

2 days ago

This website uses cookies.