कानपुर देहात में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने स्कूटी में मारी टक्कर,दो घायल

कानपुर देहात में बीते 03 नवंबर को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल द्वारा स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिए जाने के चलते स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।घायलों में एक की स्थित गंभीर बनी हुई है

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते 03 नवंबर को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल द्वारा स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिए जाने के चलते स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।घायलों में एक की स्थित गंभीर बनी हुई है। जिसका गाजियाबाद के एक अस्पताल में उपचार जारी है।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मोटरसाइकिल चालक की तलाश शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।यहां के शहवाजपुर निवासी मथुरा प्रसाद ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते 03 नवंबर को उसका पुत्र विनोद कुमार अपने बहनोई जीतू के साथ स्कूटी पर सवार होकर डॉक्टर से दवा लेने के वास्ते अपने गांव से ककवन की तरफ जा रहा था।इसी दौरान तिस्ती के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते उसका पुत्र विनोद व बहनोई बुरी तरह घायल हो गए।सूचना मिलने पर दोनों को घायल अवस्था में उपचार के वास्ते अस्पताल लेकर गए।उसके पुत्र विनोद कुमार का गाजियाबाद के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।फरार मोटरसाइकिल चालक की तलाश की जा रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

उरई, जालौन। रविवार रात एक दुखद घटना में झांसी से कानपुर जा रही एक मालगाड़ी…

4 minutes ago

जिलाबदर अपराधी तमंचे के साथ गिरफ्तार: चुर्खी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा…

12 minutes ago

मनरेगा मजदूरों का फूटा गुस्सा, 40 दिन काम करने के बाद भी मजदूरी नहीं

उरई, जालौन। माधौगढ़ ब्लॉक के रूपापुर ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरों को 40 दिन मजदूरी…

21 minutes ago

देश में डिजिटल जनगणना को लेकर केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी, 2027 से शुरू होगा सर्वे

राजेश कटियार,कानपुर देहात। देश में लंबे समय से प्रतीक्षित जनगणना की प्रक्रिया अब औपचारिक रूप…

49 minutes ago

अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना को लेकर मृतकों के प्रति व्यापारियों की ओर से श्रद्धांजलि सभा की गई आयोजित कैंडिल जलाकर रखा 2 मिनट का मौन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय हाईवे सर्विस रोड…

4 hours ago

विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रस्तावित धरना स्थगित

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

5 hours ago

This website uses cookies.