कानपुर देहात

कानपुर देहात में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर अज्ञात अधेड़ महिला की मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी

कानपुर देहात में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक अज्ञात अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए सिकंदरा सीएचसी लाया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक अज्ञात अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए सिकंदरा सीएचसी लाया गया।जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।शव की अभी शिनाख्त नहीं की जा सकी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने अज्ञात महिला के शव के शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मूड़ादेव गांव के पास का है।यहां पर गुरुवार सुबह किसी तेज रफ्तार वाहन ने एक अज्ञात अधेड़ महिला को जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से उसके शिनाख्त के प्रयास कराए परंतु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

3 minutes ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

24 minutes ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

35 minutes ago

पारदर्शी तरीके से एआरपी चयन की प्रक्रिया पूर्ण करने की जूनियर शिक्षक संघ ने की मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में…

46 minutes ago

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

कानपुर देहात: जनपद के जल्लापुर सिकंदरा गांव में शनिवार को गेहूं के खेतों में संदिग्ध…

2 hours ago

मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं जनसमस्याएं,निस्तारण के दिए निर्देश

पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी…

2 hours ago

This website uses cookies.