संदलपुर कानपुर देहात। कानपुर से इटावा जा रही उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बस सोमवार को डेरापुर थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। बस संख्या उप 75म 8231 मवई मुक्ता गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रशासन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था की। थाना प्रभारी डेरापुर देवेंद्र कुमार ने जांच में पाया कि हादसा स्टीयरिंग फेल होने के कारण हुआ। हादसे के बाद भी मौके पर यातायात व्यवस्था सामान्य रही। प्रशासन की सक्रियता से बड़ी दुर्घटना टल गई। किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।
पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…
कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…
कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…
कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…
This website uses cookies.