कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत

कानपुर देहात में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर देहात में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

हादसा कानपुर देहात के सिहुरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे हुआ।जहां पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शिवसागर के 12 वर्षीय पुत्र हर्ष को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में हर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोलाहल मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरजीत कुमार ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।हादसे में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

3 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

1 day ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

1 day ago

This website uses cookies.