कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।यहां पर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाई गई नाबालिक किशोरी को बरामद कर वापस लौट रही रूरा पुलिस टीम के स्कॉर्पियो को बीती रात रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।यहां पर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाई गई नाबालिक किशोरी को बरामद कर वापस लौट रही रूरा पुलिस टीम के स्कॉर्पियो को बीती रात रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में स्कॉर्पियो में सवार पुलिस टीम,पीड़िता,आरोपी समेत पीड़िता के परिजन सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां पर सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि बहला फुसलाकर भगाकर ले जाई गई एक किशोरी के मामले में बीती शनिवार की रात करीब 11 बजे उपनिरीक्षक शोभित कटियार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम प्राइवेट वाहन से कांस्टेबल राहुल यादव व महिला कांस्टेबल रामसिया के साथ पीड़िता के माता पिता के साथ पीड़िता की बरामदगी व मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी थाना मौदहा जनपद हमीरपुर रवाना किया गया था।जहां से पीड़िता को बरामद कर व आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस टीम वापस लौट रही थी कि रास्ते में हमीरपुर व सजेती के बीच नवेली थर्मल प्लांट के पास दुर्गा मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में पुलिस टीम में एस आई शोभित कटियार,कांस्टेबल राहुल यादव,महिला कांस्टेबल रामसिया,पीड़िता,पीड़िता के माता पिता,आरोपी सोनू कुमार निवासी कस्बा व थाना मौदाहा जिला हमीरपुर,चालक अंकित सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद पुलिस टीम को उपचार के लिए कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।जहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।वहीं अन्य घायलों को कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर पीड़िता के अलावा अन्य सभी को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।पीड़िता का उपचार जारी है।जहां पर उसकी हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

6 hours ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

6 hours ago

कानपुर देहात: पुलिस भर्ती प्रशिक्षण की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी ने किया निरीक्षण

कानपुर देहात,: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की…

6 hours ago

बिजाहरा का लाल अमर हुआ: सूबेदार गुरुशरण को नम आँखों से दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात,: कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का बिजाहरा गांव आज अपने एक वीर…

6 hours ago

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

11 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

1 day ago

This website uses cookies.