कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव में गाय को बचाने के प्रयास में ट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान जंटर सिंह के 32 वर्षीय पुत्र रोहित के रूप में हुई है

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव में गाय को बचाने के प्रयास में ट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान जंटर सिंह के 32 वर्षीय पुत्र रोहित के रूप में हुई है।रोहित अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।परंतु उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई।घटना की खबर मिलते ही पिता जंटर सिंह बदहवास हो गई।मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी सोमवती और डेढ़ वर्षीय पुत्र सक्षम को रोते बिलखते छोड़ गया।बहन निशा देवी ने बताया कि आने वाली राखी के त्योहार पर अब वह किसके हाथ राखी बांधेगी,क्योंकि उसका एकमात्र भाई अब नहीं रहा।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।विद्युत विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: anas quraishi

Sabse pahle

anas quraishi

Sabse pahle

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

8 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

10 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

10 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

10 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

10 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

10 hours ago

This website uses cookies.