G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सिमरामऊ गांव में एक कच्चे मकान की छत गिरने से मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।किसान धर्मेंद के मकान में उनकी पत्नी उर्मिला 50 वर्ष कमरे में लिपाई कर रही थीं।उनकी 22 वर्षीय बेटी निशू भी वहां थी।इसी दौरान बरसात के कारण जर्जर हुए मकान की छत अचानक ढह गई।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने बुलडोजर मंगवाकर मलबा हटाया और घायल मां बेटी को बाहर निकाला।आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।जहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया।मां,बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।गांव में मातम छा गया।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है ताकि पीड़ित परिवार को राहत राशि मुहैया कराई जा सके।बारिश के कारण मकान की दीवारें जीर्ण शीर्ण होने के कारण हादसा हुआ।
कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस के चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कनविक्शन' को बड़ी सफलता मिली है। भोगनीपुर थाना क्षेत्र में… Read More
कानपुर देहात: मैथा मारग गांव में सांप के काटने से तीन साल के एक बच्चे की मौत के बाद प्रदेश… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा एक से आठ तक पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए टीईटी पास करने… Read More
पुखरायां: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) में संगठन के पदाधिकारियों में बड़ा फेरबदल हुआ है। श्रीराम स्वरूप ग्राम… Read More
कानपुर देहात: कानपुर देहात की भोगनीपुर तहसील में कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा के लिए कैंटीन, साइकिल स्टैंड और… Read More
कानपुर देहात: जनपद के युवाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए 'विवेकानंद यूथ अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा। जिला… Read More
This website uses cookies.