G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध में थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी की पहचान अन्तापुर का पुरवा मल्लाहन का पुरवा निवासी आशीष उर्फ मनोज कुमार के रूप में हुई है।
औरैया जिले के अयाना थाना अंतर्गत कोठीदासपुर निवासी सुरेशचंद्र ने अपनी पुत्री प्रियंका देवी के संबंध में दहेज उत्पीड़न व हत्या का मामला दर्ज कराया था।पीड़ित सुरेशचंद्र ने पुलिस को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसने अपनी पुत्री प्रियंका देवी की शादी बीते 27 फरवरी 2024 को डेरापुर थाना क्षेत्र के अन्तापुर का पुरवा मल्हानपुरवा निवासी अशोक उर्फ छोटेलाल के पुत्र आशीष उर्फ मनोज कुमार के साथ की थी।शादी के समय परिवार ने 150000 रुपए नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान दहेज के रूप में दिया था।
परंतु शादी के बाद से ही पुत्री के ससुरालीजन उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे तथा बीती 20 फरवरी 2025 को पति आशीष उर्फ मनोज कुमार,सास राजकुमारी,देवर कृष्णा व ससुर अशोक उर्फ छोटेलाल ने षडयंत्र रचकर उसकी पुत्री की हत्या कर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व हत्या का मामला दर्ज कर लिया था तथा आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।मामले में आरोपी फरार चल रहे थे।शनिवार सुबह करीब 8.55 बजे एस आई धर्मेंद्र सिंह व कांस्टेबल रविन्द्र कुमार ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर फरार चल रहे आरोपी पति आशीष उर्फ मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।पूंछतांछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि।अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.