ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु कड़ी कार्यवाही हुए थाना भोगनीपुर पुलिस ने गुरुवार को दहेज हत्या के मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा मालवीय नगर पुखरायां कस्बा निवासी आशिक अली द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर बीते 29 जुलाई को दहेज हत्या के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था।पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।बुधवार को पुलिस को मामले में सफलता हांथ लग गई।
पुलिस ने आरोपियों शरीफ अहमद व 2 रजबुन निशा निवासीगण ग्राम व पोस्ट रेउना थाना रेउना कानपुर नगर को थाना क्षेत्र के औरैया रोड तिराहे से दबोच लिया।आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…
कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…
कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…
कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…
This website uses cookies.