पुखरायां।कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 16 अगस्त 2023 को एक महिला की मृत्यु हो गई थी।पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर महिला के पति,सास ससुर पर दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत किया था।मामले में सभी आरोपी फरार चल रहे थे।पुलिस ने दस महीने के बाद गुरुवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताते चलें कि अमराहट थाना क्षेत्र के किंदर की मड़ैया तुतुआपुर निवासी अंजली उर्फ शुभी की 16 अगस्त 2023 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
अंजली की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने दामाद राजवीर,उसके पिता भजनलाल और छुन्नी देवी के विरुद्ध दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने और हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।इसके बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे।वहीं मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना प्रभारी जीतमल ने बताया कि 16 अगस्त 2023 को दहेज हत्या का एक मुकदमा दर्ज किया गया था।जिसमें सभी आरोपी फरार चल रहे थे।आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरनगर में बीती रविवार की रात प्रेम प्रसंग…
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर…
राजेश कटियार, कानपुर देहात। डेरापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मडनापुर में कक्षा 5 के विद्यार्थियों…
कानपुर देहात: आज अमरौधा कस्बे में ज्वाला देवी मंदिर से निकली मां दुर्गा की विदाई…
कानपुर देहात: पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर अब अतिक्रमण के खिलाफ सीधे मैदान में उतर आई हैं!…
कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों…
This website uses cookies.