G-4NBN9P2G16

कानपुर देहात में दुष्कर्म व हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर गांव में एक दलित किशोरी से दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पूँछतांछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।घटना गुरुवार सुबह की है

Published by
anas quraishi

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर गांव में एक दलित किशोरी से दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पूँछतांछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।घटना गुरुवार सुबह की है।जब थाना क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर में एक सागौन के बाग में 17 वर्षीय दलित किशोरी का शव मिला था।शव मिलने के बाद मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने करन भदौरिया और अन्य के खिलाफ हत्या,पॉस्को एक्ट व एस सी,एस टी धाराओं में मामला दर्ज किया था।जिसके बाद पुलिस ने करन को गिरफ्तार कर लिया था।शुक्रवार की भोर पहर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद आरोपी घायल हो गया था।आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।जिसके जबाव में पुलिस ने भी गोली चलाई।आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस पूँछतांछ में आरोपी करन ने बताया कि उसका किशोरी से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।उसे शक था कि किशोरी किसी अन्य युवक से इंस्टाग्राम पर बात करती है।इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। करन ने किशोरी को गांव के बाहर एक बगीचे में बुलाया,जहां दोनों के बीच विवाद हुआ।विवाद के दौरान उसने युवती को थप्पड़ मार दिया।जब किशोरी ने विरोध किया तो करन ने उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।पुलिस को घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल मिली थी।पुलिस ने आरोपी को तुरंत दबोच लिया।आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा,एक जिंदा कारतूस,एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।अपराध निरीक्षक शीलेंद्र यादव ने बताया कि दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Author: anas quraishi

Sabse pahle

anas quraishi

Sabse pahle

Recent Posts

पुखरायां में त्योहारों से पहले पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

पुखरायां।कानपुर देहात में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।शुक्रवार को भोगनीपुर एसडीएम देवेंद्र… Read More

12 hours ago

रनियां में चला महिला जागरूकता अभियान

पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के रनियां कस्बा स्थित कंपनी में शुक्रवार को मिशन… Read More

13 hours ago

वसुंधरा कालीबाड़ी 30वीं दुर्गापूजा भव्य समारोह के साथ मनाएगा

वसुंधरा। वसुंधरा कालीबाड़ी, जो एक लोकप्रिय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र है, 30वीं दुर्गापूजा को भव्यता… Read More

15 hours ago

कानपुर देहात में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी चौकी क्षेत्र… Read More

15 hours ago

विकसित भारत 2047 के लिए राष्ट्र की नींव आंगनवाड़ियों में हो रही है तैयार : बाल जी शुक्ला

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प विकसित भारत 2047 को साकार करने के लिए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.