ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में धरिया नाले में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई।परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।किशोर की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
मामला मंगलपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर छिवना गांव का है।यहां के रहने वाले गुड्डू बाथम का पुत्र ननहू 14 वर्ष गांव के पास से निकली धरिया नाले से मवेशी हांकने गया था।इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया।ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह पूरी तरह पानी में डूब चुका था।
घटना की जानकारी पर परिजनों व ग्रामीणों ने खोजबीन करने के बाद कड़ी मशक्कत कर उसको नाले से बाहर निकाला।तत्पश्चात परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।किशोर के मौत की खबर सुनते ही मां बिटोला,भाई शिशुपाल,होरीलाल,बहन गुडिया, भूरी का रो रो कर बुरा हाल था।
लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…
कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…
कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…
कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…
This website uses cookies.