पुखरायां में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
क़स्बा संजय नगर मंडी समिति के पावन प्रांगण में आज श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। वृंदावन धाम से पधारीं साध्वी प्रियंका शास्त्री व्यास जी ने कथा का प्रारंभ किया।

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: क़स्बा संजय नगर मंडी समिति के पावन प्रांगण में आज श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। वृंदावन धाम से पधारीं साध्वी प्रियंका शास्त्री व्यास जी ने कथा का प्रारंभ किया।
कथा के शुभारंभ से पहले एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। डीजे, बैंड-बाजे के साथ निकाली गई इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुईं। कथा के आयोजक श्री राधा माधव सेवा समिति, पुखरायां के गणेश सोनी, करुणेन्द्र यादव ने बताया कि कथा का आयोजन 7 दिनों तक चलेगा। कथा में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर अंशिका आर्ट झांकी एंड जागरण ग्रुप के संयोजक वैभव श्रीवास्तव, सभासद अखिलेश यादव, अनुभव श्रीवास्तव, अलोक श्रीवास्तव, अंजलि श्रीवास्तव, अंजलि यादव, अंशुइया यादव, राम श्री, नीतू सोनी, विनीता यादव, संगीता यादव, वर्षा द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं।



