कानपुर देहात

कानपुर देहात में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कानपुर देहात में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मत्स्य विभाग के मंत्री एवं प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने की।

कानपुर देहात: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कानपुर देहात में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मत्स्य विभाग के मंत्री एवं प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने की।

कार्यक्रम में माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम संखवार, जिलाधिकारी आलोक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद मंत्री जी ने सभी उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में मंत्री जी ने संविधान के इतिहास, महत्व और निर्माण की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश को एकता और अखंडता प्रदान की है। समय-समय पर हुए संविधान संशोधनों ने देश की बदलती जरूरतों के अनुरूप संविधान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।मंत्री जी ने कहा कि संविधान ने महिलाओं और युवाओं को समान अधिकार दिए हैं। आज महिलाएं और युवा हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

शिक्षा के स्तर में भी लगातार सुधार हो रहा है।मंत्री जी ने कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन तीनों अंगों के सहयोग से ही देश का विकास संभव है।अंत में मंत्री जी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला आबकारी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

14 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

16 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

16 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

16 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

16 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

16 hours ago

This website uses cookies.