G-4NBN9P2G16
पुखरायां।कानपुर देहात में सोमवार को नवाकांति समिति के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं तथा पुरुषों को अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया गया।इस अवसर पर समिति की उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया।विकासखंड अकबरपुर के ग्राम पंचायत पातेपुर लालपुर में सोमवार को नवाकांति समिति के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक आदित्य राव सुमन ने महिलाओं तथा पुरुषों को अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
समिति की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए समिति के हरिओम त्यागी ने कहा कि समिति भारत देश के कई राज्यों में सोशल वर्क का कार्य कर रही है।समिति के द्वारा जरूरतमंदों को पानी,बिजली,शिक्षा,वृद्धा आश्रम,कोचिंग सेंटर,कंप्यूटर शिक्षा इत्यादि सुविधाएं निशुल्क मुहैया कराई जा रही हैं।यह समस्त कार्य समिति के डायरेक्टर कांतिलाल के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं।
इस मौके पर जिला मैनेजर रामकिशन त्यागी,सुमन त्यागी,पूर्व प्रधान केलावती,मयंक,अमित,रमाकांत प्रिया स्टूडियो,मुरारी,आजाद,प्रभा देवी,सोमवती,छोटी बेटी,बड़ी बेटी,निर्मला,उर्मिला,रमाकांत, चुन्नी,सियादुलारी,सुमित्रा,गुडिया देवी,फूल कुमारी,ममता देवी,रामपाल आदि मौजूद रहे।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.