G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कानपुर देहात में नहर में मिला एक अज्ञात महिला का नग्नावस्था में सड़ा गला शव,दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव के पास नहर में रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का नग्नावस्था में सड़ा हुआ शव उतराता मिला है।सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।

बृजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव के पास नहर में रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का नग्नावस्था में सड़ा हुआ शव उतराता मिला है।सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।थाना क्षेत्र के जुरिया गांव स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पीजी महाविद्यालय के सामने नहर पुल के नीचे रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का नग्नावस्था में शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी डेरापुर शिव ठाकुर,प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता, चौकी इंचार्ज झींझक अनुज अवस्थी ने पुलिस फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।फोरेंसिक टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के पश्चात शव नहर में फेंक दिया गया है।महिला का शव काफी सड़ा हुआ था व उसका दाहिना पैर भी टूटा हुआ था।शव की स्थित से अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब आठ दिन पुराना है।पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पहचान के प्रयास कराए परंतु शव की पहचान नहीं हो सकी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जारी है।नहर में नग्नावस्था में महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैली है।आशंका जाहिर की जा रही है कि महिला के साथ बर्बरता की गई है फिर नहर में फेंक दिया गया है।थाना प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है।मामले का जल्द खुलासा किया जायेगा।दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

 

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

12 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

12 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.