कानपुर देहात में नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार,भेजा जेल
कानपुर देहात में गजनेर थाना पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोप में आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में गजनेर थाना पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोप में आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक पिता ने पुलिस को लिखित सूचना दी थी कि उनकी नाबालिक पुत्री के साथ सड़वा निवासी एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी विशुन को मोहाना पतरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेजा जा रहा है।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.