G-4NBN9P2G16
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना भोगनीपुर पुलिस ने एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।पुलिस पूंछतांछ में आरोपी ने डांस सिखाने के बहाने बुलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात कुबूल की है।अतिरिक्त निरीक्षक जीतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी रामनरेश उर्फ सोनू यादव निवासी ग्राम प्रेमपुर थाना देवराहट हाल पता वार्ड नंबर 15 संजय नगर पुखरायां को पुखरायां कस्बे के मंडी मोड क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है।आरोपी के विरुद्ध बीते शुक्रवार को एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया था।मामले में आरोपी फरार चल रहा था।पुलिस पूंछतांछ में आरोपी रामनरेश उर्फ सोनू यादव ने बताया कि बीते 20 जनवरी को वह डांस सिखाने के बहाने किशोरी को मोटरसाइकिल से लेकर पुखरायां मंडी स्थित किराए के कमरे में लेकर आया।जहां पर उसने किशोरी के साथ कुकृत्य किया।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को मेडिकल परीक्षण उपरांत उपरांत न्यायालय भेज दिया गया है।
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने सोशल मीडिया… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल… Read More
जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुखरायां,कानपुर देहात। मलासा विकासखंड परिसर में… Read More
This website uses cookies.