G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर कोरौवा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है।डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।उसने गांव के ही एक युवक विकास पर आरोप लगाया था कि वह उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री से बुरी नियति से छेड़छाड़ करने लगा।जब उसकी पुत्री जागी और शोर मचाया तो विकास उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन और पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले में अन्य धाराएं जोड़ी गईं।जांच के बाद छेड़छाड़ के आरोप दुष्कर्म की धाराओं में बदले गए।थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल
कानपुर देहात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे “सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत, कानपुर देहात… Read More
कानपुर देहात: कानपुर देहात की रनियाँ पुलिस ने एक बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को… Read More
कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश… Read More
कानपुर देहात- आगामी नवरात्रि और दशहरा त्योहारों के मद्देनजर, कानपुर देहात में खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए… Read More
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव के यमुना नदी के किनारे गुरुवार को एक अधेड़ का शव… Read More
पुखरायां। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की… Read More
This website uses cookies.