कानपुर देहात

कानपुर देहात में पत्नी की हत्या के आरोपित पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

कानपुर देहात में इलाज के दौरान पत्नी की हो रही थी मौतकानपुर देहात: शिवली थाना क्षेत्र में पति द्वारा ईंट से किए गए हमले में एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।पुलिस ने फरार चल रहे आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

कानपुर देहात में इलाज के दौरान पत्नी की हो रही थी मौतकानपुर देहात: शिवली थाना क्षेत्र में पति द्वारा ईंट से किए गए हमले में एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।पुलिस ने फरार चल रहे आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।शिवली कोतवाली क्षेत्र के बसेही गांव की रहने वाली नेहा पाल की शादी शिवराजपुर के दुर्गापुर गांव निवासी अंकित के साथ हुई थी।

पारिवारिक कलह के चलते नेहा अपने मायके आ गई थी।19 जनवरी को अंकित बसेही आया,जहां दोनों के बीच फिर विवाद हुआ।आक्रोश में अंकित ने नेहा पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद नेहा के भाई विमल पाल ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया।

गंभीर चोटों के कारण 23 जनवरी को कानपुर में इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गैर इरादतन हत्या में तब्दील कर दिया। कोतवाली प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एस आई अभिषेक सिंह की टीम ने आरोपित अंकित को प्रतापपुर खास के नहर पुल से गिरफ्तार किया। आरोपित को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात: देशभक्ति की लहर, ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ से गूंजा आकाश, शहीदों को नमन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। "यह देश है वीर जवानों का" की धुन पर देशभक्ति के…

7 hours ago

कानपुर देहात: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध मंथन, क्षेत्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ने जगाई नई उम्मीद

कानपुर देहात। भोगनीपुर के सरदार गेस्ट हाऊस में शनिवार को 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के विचार…

7 hours ago

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं जनसमस्याएं,02 शिकायतों का किया गया निस्तारण

पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने…

7 hours ago

कानपुर देहात: जन समस्याओं पर डीएम का कड़ा रुख, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आदेश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज तहसील मैथा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान…

7 hours ago

कानपुर देहात: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 108 शिकायतें दर्ज, 3 का मौके पर निस्तारण

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० ने आज तहसील रसूलाबाद में आयोजित संपूर्ण समाधान…

8 hours ago

This website uses cookies.