G-4NBN9P2G16

कानपुर देहात में पुलिस की लापरवाही के चलते दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में करीब एक दर्जन लोग घायल

रनियां थाना क्षेत्र के राजेंद्रा चौराहे पर बुधवार की शाम पानी के बताशे की ठेलिया पर दो युवकों में विवाद हो गया था। घटना में एक पक्ष की तहरीर पर 9 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गुरुवार को एक बार फिर दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि भीड़ में शामिल लोगों ने हथगोले फेंके और फायरिंग की। इस दौरान अनियंत्रित भीड़ ने चौराहे पर स्थित दुकानों व घरों में घुसकर महिलाओं व बच्चों के साथ मार-पीट की

अमन यात्रा ब्यूरो।रनियां।रनियां थाना क्षेत्र के राजेंद्रा चौराहे पर बुधवार की शाम पानी के बताशे की ठेलिया पर दो युवकों में विवाद हो गया था। घटना में एक पक्ष की तहरीर पर 9 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गुरुवार को एक बार फिर दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि भीड़ में शामिल लोगों ने हथगोले फेंके और फायरिंग की। इस दौरान अनियंत्रित भीड़ ने चौराहे पर स्थित दुकानों व घरों में घुसकर महिलाओं व बच्चों के साथ मार-पीट की।मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से राम जी,सौरभ,रोहित,एकता, रोहिणी,अंकिता,अंकित,पंकज, पीयूश गुप्ता,प्रीति गुप्ता,बबली,छोटेलाल गुप्ता,रविकांत,दिग्यांशी,संजय सेंगर,लकी,सत्यम,विनय आदि लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस असहाय नजर आई। फत्तेपुर रोशनाई गांव निवासी सत्यम सिंह राजेंद्रा चौराहे पर पानी की बोतल लेने के लिए कार से उतरा तो वहां पहले से मौजूद आर्यनगर प्रथम के एक युवक जो कि एक ठेलिया पर बताशे खा रहा था।

किसी बात को लेकर दोनों युवकों में पहले कहा-सुनी फिर मारपीट हो गई। इसके बाद सत्यम की नीलम सिंह की तहरीर पर आर्यनगर निवासी दीपू, हरिशंकर, लाला टांडिया, लालू, हरिकिशन, सुनील, कल्लू, गंगा सिंह, लल्लन, व 10 अज्ञात के खिलाफ रनिया थाने में बलवा, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह फत्तेपुर रोशनाई गांव के कुछ युवकों को आर्यनगर के लोगों को मारा पीटा, जब जानकारी फत्तेपुर रोशनाई गांव पहुंची तो वहां से दर्जनों लोग आर्यनगर प्रथम पहुंचे और गांव में बवाल किया।इस पर आर्यनगर के सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे और दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि अनियंत्रित भीड़ में शामिल लोगों ने कई राउंड फायरिंग करते हुए हथगोले फोड़े। जिससे भगदड़ मच गई और आस-पास के दुकानों के शटर डाउन हो गए।

इधर सूचना पर सीओ सदर तनु उपाध्याय, एस ओ रनियां महेंद्र पटेल, उपनिरीक्षक देवेंद्र पाल सहित गजनेर, अकबरपुर व तमाम पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचा और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस को भी पीछे धकेल दिया।घटनास्थल पर लोगों को पुलिस फोर्स के साथ शांत कराने पहुंची सी ओ तनु उपाध्याय के साथ महिलाओं ने धक्का मुक्की कर दी।किसी प्रकार से महिला पुलिस कर्मियों ने स्थिति पर नियंत्रण पाया।बुधवार को सत्यम सिंह के साथ आर्य नगर के 8 से 10 लोगों ने मारपीट की थी।तत्पश्चात सत्यम सिंह की मां नीलम सिंह ने रनियां थाने में 8 से 10 नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की।प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक पुलिस नेआरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की होती तो आज यह घटना नहीं होती।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

23 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

32 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.