कानपुर देहात में पुलिस महकमें में बड़ी संख्या में फेरबदल

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने कानपुर देहात में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए बुधवार को अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस महकमे में बड़ी संख्या में फेरबदल कर दिया है।

ब्रिजेन्द्र तिवारी पुखरायां। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने कानपुर देहात में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए बुधवार को अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस महकमे में बड़ी संख्या में फेरबदल कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।मीडिया सेल से प्राप्त सूचना के अनुसार शिवनारायण सिंह को प्रभारी साइबर क्राइम थाना से प्रभारी निरीक्षक मूसानगर नियुक्त किया गया है।वहीं निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह को अपराध शाखा से प्रभारी साइबर क्राइम थाना,निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद  को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ से अपराध शाखा,निरीक्षक हरमीत सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ,उपनिरीक्षक रामसिंह को थानाध्यक्ष मूसानगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना रसूलाबाद,उपनिरीक्षक देवनारायण द्विवेदी को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना रसूलाबाद से थाना अकबरपुर,महिला उपनिरीक्षक अमिता वर्मा को पुलिस लाइन से थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक यशपाल सिंह को चौकी प्रभारी बारा थाना अकबरपुर से थाना रूरा,महिला उपनिरीक्षक रजनी कुमारी को पुलिस लाइन से थाना रूरा,उपनिरीक्षक भागमल को थाना रूरा से चौकी प्रभारी पामा थाना गजनेर,उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार रंजन को चौकी प्रभारी पामा थाना गजनेर से चौकी प्रभारी बारा थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर थाना गजनेर से चौकी प्रभारी औनाहां थाना शिवली,उपनिरीक्षक अमित कुमार पोरवाल को पुलिस लाइन से थाना रसूलाबाद,उपनिरीक्षक शिवेंद्र कुमार वर्मा को पुलिस लाइन से थाना शिवली,उपनिरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से थाना शिवली,उपनिरीक्षक ईशपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना शिवली,उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना रसूलाबाद,उपनिरीक्षक जशवीर सिंह को चौकी प्रभारी औनाहां थाना शिवली से चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर थाना गजनेर,उपनिरीक्षक रमेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना रूरा,उपनिरीक्षक जंडैल सिंह को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा,उपनिरीक्षक सतीश चंद्र को पुलिस लाइन से थाना मंगलपुर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर न्यायालय सुरक्षा,उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल को पुलिस लाइन से न्यायिक सम्मन सेल,उपनिरीक्षक शशिकांत यादव को थाना गजनेर से थाना मंगलपुर,उपनिरीक्षक रामपुत्र यादव को थाना रूरा से चौकी प्रभारी लालपुर थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक रजनीश वर्मा को चौकी प्रभारी लालपुर थाना अकबरपुर से थाना गजनेर,उपनिरीक्षक रामवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना रूरा,उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना मूसानगर,उपनिरीक्षक बलवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना मूसानगर,उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा को पुलिस लाइन से थाना मूसानगर,उपनिरीक्षक राजेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना देवराहट तथा उपनिरीक्षक अतेंद्र कुमार को थाना रूरा से थाना बरौर भेजा गया है।समस्त निरीक्षकों/उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मा0 राज्यमंत्री ने सामुदायिक भवन ईको पार्क माती में किया ध्वजारोहण।

कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के क्रम में मा0 राज्यमंत्री, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान…

11 hours ago

हर्षोल्लास के साथ विकास भवन में मनाई गई स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ

कानपुर देहात।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र आज अपनी 79वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस मना…

12 hours ago

खेत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति की हैलेट अस्पताल में हुई मौत, पहचान की कोशिश जारी

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…

1 day ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

2 days ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

2 days ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

2 days ago

This website uses cookies.