G-4NBN9P2G16
पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना राजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने रात्रि करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना पर खोजरामपुर स्थित पुल के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ रोका तो बदमाश वाहन छोड़कर भागने लगे।पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया।इस दौरान दूसरे बदमाश ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी।पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी।पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन ट्रॉली और ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं।घायल बदमाश को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.