G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कानपुर देहात में प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कानपुर देहात जनपद में 25, 26 और 27 मार्च को भव्य आयोजन किए जाएंगे।

कानपुर देहात: प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कानपुर देहात जनपद में 25, 26 और 27 मार्च को भव्य आयोजन किए जाएंगे। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयुक्त ग्राम्य विकास एवं नोडल अधिकारी गौरी शंकर प्रियदर्शी और जिलाधिकारी आलोक सिंह ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल ईको पार्क माती पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने आयुक्त ग्राम्य विकास को कार्यक्रम स्थल पर होने वाले आयोजनों की विस्तृत जानकारी दी। आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल का भौतिक निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम का आयोजन किया जाए और सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं।

आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी द्वारा विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

भव्य आयोजन की रूपरेखा:
प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, स्टॉल, फूड कोर्ट, रोजगार मेला, आरोग्य मेला, ऋण वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे। यह आयोजन 25, 26 और 27 मार्च को सभी जनपदों में किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित अधिकारी:
इस दौरान पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, परियोजना निदेशक वीरेन्द्र सिंह, डीसी एनआरएलएम गंगाराम, डीसी मनरेगा और संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने प्रदर्शित किया जाएगा तथा लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

25 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

42 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

3 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.