G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में रविवार देर शाम एक बस व ट्रैक्टर ट्राली में आपस में जोरदार भिडंत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा है।हादसे में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है।जिन्हें उपचार के लिए रसूलाबाद सीएचसी भेजा गया है।
मौके पर रेस्क्यू जारी है।घटना कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र की है।पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार रविवार देर शाम रसूलाबाद से असालतगंज जाने वाली सड़क पर एक प्राइवेट बस व ट्रैक्टर ट्रॉली में आपस में जोरदार भिडंत हो गई।जिसके चलते दोनो सड़क पर पलट गए।हादसे में बस में सवार नेहरू नगर निवासी दरोगा की पत्नी मीना,चीतीपुर निवासी जगपाल की पत्नी पुष्पा देवी,जगपाल का पुत्र पुष्पेंद्र,जमीनी निवादा निवासी बालकिशन का पुत्र कल्लू व नेहरू नगर निवासी दिलीप की पत्नी शिखा गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए रसूलाबाद सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर एक महिला मीना की हालत नाजुक देख उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर रेफर किया गया है।
बस में कुल कितने लोग सवार थे अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है।घटना की जांच की जा रही है।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.