G-4NBN9P2G16

कानपुर देहात में बुजुर्ग महिला ने पुत्र पर नशे की हालत में दुष्कर्म का लगाया गंभीर आरोप

कानपुर देहात में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही पुत्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

पुखरायां।कानपुर देहात में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही पुत्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला ने बुधवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीते मंगलवार की रात करीब 10 बजे जब वह अपने घर के बाहर लेटी हुई थी।तभी उसका बेटा रविशंकर नशे की हालत में घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही,थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर उन्होंने मौके पर जांच पड़ताल की है।महिला की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।पीड़ित महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: anas quraishi

Sabse pahle

anas quraishi

Sabse pahle

Recent Posts

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

21 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

26 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

29 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

55 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

58 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

58 minutes ago

This website uses cookies.