कानपुर देहात में मकान की दीवार काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,तीन लोग गंभीर रूप से घायल

कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर मकान की दीवार काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व खूनी संघर्ष हो गया।जिसमें एक पक्ष की वृद्ध महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों पक्षों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर महेरा गांव का है

पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर मकान की दीवार काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व खूनी संघर्ष हो गया।जिसमें एक पक्ष की वृद्ध महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों पक्षों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर महेरा गांव का है।यहां के रहने वाले नारायण सिंह पुत्र विश्राम सिंह ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसके परिवार के राजेश सिंह राजू पुत्र अमोल,महेंद्र सिंह पुत्र अमोल,आकाश सिंह व अमन सिंह पुत्र राजेश सिंह उसके मकान की दीवार काटने लगे।

जब उसकी वृद्ध मां राम देवी व भाई गजेंद्र सिंह ने इस बात का विरोध किया तो उपरोक्त सभी ने हमलावर होकर उसकी वृद्ध मां व भाई को मारपीट कर घायल कर दिया।मारपीट में वृद्ध मां की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं दूसरे पक्ष के आकाश सिंह पुत्र राजेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह लोग अपनी दीवार छांट रहे थे कि तभी परिवार के नारायण सिंह व गजेंद्र सिंह पुत्र विश्राम सिंह ने उसके घर में घुसकर मारपीट की।जिससे उसको चोटें आई हैं।मामले में कोतवाल मुकेश सोलंकी ने बताया कि दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है।तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए दोनो पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।मामले की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

ट्रैफिक अलर्ट: कानपुर देहात में पुलिस भर्ती समारोह के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला

कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…

17 hours ago

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

2 days ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

2 days ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

2 days ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

2 days ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

2 days ago

This website uses cookies.