G-4NBN9P2G16
पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर मकान की दीवार काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व खूनी संघर्ष हो गया।जिसमें एक पक्ष की वृद्ध महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों पक्षों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर महेरा गांव का है।यहां के रहने वाले नारायण सिंह पुत्र विश्राम सिंह ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसके परिवार के राजेश सिंह राजू पुत्र अमोल,महेंद्र सिंह पुत्र अमोल,आकाश सिंह व अमन सिंह पुत्र राजेश सिंह उसके मकान की दीवार काटने लगे।
जब उसकी वृद्ध मां राम देवी व भाई गजेंद्र सिंह ने इस बात का विरोध किया तो उपरोक्त सभी ने हमलावर होकर उसकी वृद्ध मां व भाई को मारपीट कर घायल कर दिया।मारपीट में वृद्ध मां की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं दूसरे पक्ष के आकाश सिंह पुत्र राजेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह लोग अपनी दीवार छांट रहे थे कि तभी परिवार के नारायण सिंह व गजेंद्र सिंह पुत्र विश्राम सिंह ने उसके घर में घुसकर मारपीट की।जिससे उसको चोटें आई हैं।मामले में कोतवाल मुकेश सोलंकी ने बताया कि दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है।तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए दोनो पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।मामले की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
This website uses cookies.