G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कानपुर देहात में मिले मानव कंकाल का पुलिस ने किया खुलासा,मुख्य आरोपी को भेजा जेल

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र में बीते दिनों बाग में मिले कंकाल का पुलिस ने खुलासा किया है।कंकाल की पहचान थाना क्षेत्र के घुष्ठी गांव निवासी किसान महेश कुमार के रूप में हुई है।

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र में बीते दिनों बाग में मिले कंकाल का पुलिस ने खुलासा किया है।कंकाल की पहचान थाना क्षेत्र के घुष्ठी गांव निवासी किसान महेश कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी ट्रैक्टर चालक कुंवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।किसान महेश 13 मार्च को खेत गया था और फिर वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने 15 मार्च को मंगलपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।27 मार्च को बाग में मानव कंकाल मिला।महेश के भतीजे नितिन ने कंकाल की पहचान की और हत्या की आशंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस जांच में सामने आया कि खेत की जुताई के दौरान हादसा हुआ था।आरोपी कुंवर सिंह ने बताया कि महेश ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।इसी दौरान वे रोटावेटर की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पकड़े जाने के भय से कुंवर ने अपने नाना सोनेलाल की मदद से शव को खेत में दफना दिया।कुंवर के पास ट्रैक्टर चलाने का लाइसेंस नहीं है पुलिस ने कुंवर सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केश दर्ज किया है।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।मामले में सहयोगी रहे दूसरे आरोपी सोनेलाल की तलाश जारी है।शीघ्र उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

1 minute ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

4 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

4 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

28 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

55 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.