G-4NBN9P2G16

कानपुर देहात में ‘मिशन शक्ति’ की चौपाल: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर

सीओ सिकन्दरा प्रिया सिंह ने ग्रामीणों और महिलाओं को कानूनी अधिकारों व हेल्पलाइन नंबरों से किया अवगत।

Published by
anas quraishi

कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत पुलिस अधीक्षक महोदया कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से थाना राजपुर क्षेत्र के ग्राम जल्लापुर में एक महत्वपूर्ण चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीओ सिकन्दरा सुश्री प्रिया सिंह द्वारा की गयी।

चौपाल के दौरान महोदया ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और युवतियों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों एवं लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाना, उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी सुरक्षा एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।

महिला सुरक्षा योजनाएँ एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 की जानकारी साझा की गई। घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, या किसी भी प्रकार की समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को कानूनी अधिकारों से अवगत कराते हुए उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों, जैसे घरेलू हिंसा से संरक्षण, यौन उत्पीड़न संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया और इनके खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में ग्राम जल्लापुर के ग्रामीण विशेषकर महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

क्षेत्राधिकारी महोदया ने कहा कि, “मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है। महिलाएं सुरक्षित और सशक्त होंगी तो परिवार, समाज और देश का विकास निश्चित है। पुलिस प्रशासन हमेशा आपके साथ खड़ा है। किसी भी प्रकार की समस्या में तुरंत थाना राजपुर या मुझे सीधे संपर्क करें।”

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

Author: anas quraishi

Sabse pahle

anas quraishi

Sabse pahle

Recent Posts

दिलेरी और तत्परता की मिसाल: चौकी इंचार्ज शेर सिंह ने 24 घंटे में गुमशुदा महिला को खोजा

कानपुर। सीढ़ी पुलिस चौकी इंचार्ज शेर सिंह की सूझबूझ और तत्काल कार्रवाई ने एक परिवार… Read More

10 hours ago

अपर पुलिस अधीक्षक व उपजिलाधिकारी ने थाना भोगनीपुर में सुनीं शिकायतें

पुखरायां।शनिवार को भोगनीपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक… Read More

11 hours ago

मिशन शक्ति 5.0″ के अंतर्गत थाना मंगलपुर पर छात्रा को बनाया गया एक दिन के लिये थाना प्रभारी ।

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर द्वारा बाइक… Read More

12 hours ago

मनचलों को चेतावनी! डेरापुर पुलिस ने स्कूल में चलाया मिशन शक्ति अभियान, छात्राओं को बनाया साहसी और जागरूक।

संदलपुर कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के फेज 5 के… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.