G-4NBN9P2G16
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने राह चलती लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कार्यवाही की है।आरोपी की पहचान हंसपुर निवासी रामनरेश के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रामनरेश राह चलती लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा था।सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के विरुद्ध धारा 296 B के तहत कार्यवाही की गई है।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।मिशन शक्ति अभियान के तहत संपूर्ण जनपद में इस तरह की कार्यवाही को लगातार अंजाम दिया जा रहा है ताकि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कानपुर। सीढ़ी पुलिस चौकी इंचार्ज शेर सिंह की सूझबूझ और तत्काल कार्रवाई ने एक परिवार… Read More
पुखरायां।शनिवार को भोगनीपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक… Read More
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये… Read More
कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर द्वारा बाइक… Read More
संदलपुर कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के फेज 5 के… Read More
This website uses cookies.