कानपुर देहात

कानपुर देहात में मौसम का बदला मिजाज: आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

कानपुर देहात में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन विभाग लगातार मौसम की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

कानपुर देहात: कानपुर देहात में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन विभाग लगातार मौसम की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दुष्यन्त कुमार मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में आंधी-तूफान और खराब मौसम के दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इससे जनहानि, पशु हानि, मकानों को क्षति और व्यक्तियों के घायल होने की आशंका है।

अपर जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए आकाशीय बिजली और आंधी-तूफान से बचाव के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतने को कहा है:

आकाशीय विद्युत से बचाव के लिए क्या करें:

  • पक्के मकान में शरण लें।
  • खिड़की, दरवाजे और बरामदे से दूर रहें।
  • पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभे, कच्चे मकान, तालाब और जलाशयों से दूरी बनाए रखें।
  • खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें और लोहे की खिड़की, दरवाजे व हैंडपंप आदि को न छुएं।
  • यदि खुले खेत में फंस जाएं तो दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें और घुटनों के बल उकड़ू बैठ जाएं।
  • मौसम का सटीक पूर्वानुमान जानने के लिए ‘सचेत ऐप’ और ‘दामिनी ऐप’ को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। यह ऐप प्रशासन, स्वयंसेवकों और जागरूक लोगों को पूर्व चेतावनी और अलर्ट पहुंचाने में सहायक होगा, जिससे आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकेगा।

आकाशीय विद्युत से बचाव के लिए क्या न करें:

  • पेड़ के नीचे न खड़े हों।
  • दीवार के सहारे टेक न लगाएं।
  • धातु युक्त नल और फ्रिज को न छुएं।
  • धातु से बने छाते का प्रयोग न करें।
  • घरों में चल रहे भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें।
  • खुले वाहनों में सवारी न करें, बचाव के लिए जमीन पर न लेटें और तैराकी या नौकायन न करें।

आंधी-तूफान के दौरान क्या करें:

  • टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे और मोबाइल टावर से दूर रहें।
  • घर के बाहर या छत पर रखी भारी वस्तुओं को बांधकर रखें, क्योंकि वे उड़ सकती हैं।
  • यदि यात्रा कर रहे हैं तो सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाएं।

आंधी-तूफान के दौरान क्या न करें:

  • धारदार और नुकीली वस्तुओं को खुले में न रखें।
  • पेड़ की शरण में न जाएं।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इन दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की संभावित आपदाओं से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खेत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति की हैलेट अस्पताल में हुई मौत, पहचान की कोशिश जारी

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…

3 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

9 hours ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

10 hours ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

10 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…

10 hours ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…

10 hours ago

This website uses cookies.