G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के ज्योति गांव में बीती शनिवार की शाम दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में हुई फायरिंग की घटना में तीन लोग घायल हो गए थे।मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।घटना में देवेंद्र सिंह उर्फ आशीष,अभिमन्यु सिंह व रघुराज सिंह घायल हो गए थे।
पीड़ित के पिता कौशल सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पुत्र देवेंद्र स्कूटी से कानपुर जा रहा था। मेन रोड पर रघुराज सिंह की दुकान के सामने अभिमन्यु से उसकी कहासुनी हो गई।इसी दौरान बालेंद्र,वीरू राजावत राजेंद्र सिंह और रजत सिंह मौके पर पहुंच गए।विवाद बढ़ने पर बालेंद्र सिंह अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर आया।
उसने 10.15 कदम की दूरी से देवेंद्र पर फायर कर दिया।घटना में तीनों लोग घायल हो गए।देवेंद्र को गंभीर हालत में उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
अमन यात्रा ब्यूरो, कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने जनपद कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रतनपुर में रिंद नदी में बीते शनिवार को नहाते समय डूबे एक किशोर… Read More
हत्या के बाद लक्ष्मी ने बच्चों के सामने कहा, “पापा नशे में मारपीट करते थे, उनका मरना जरूरी था।” कानपुर।… Read More
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर नहर में रविवार को एक अज्ञात शव मिला है। सूचना पर पहुंची… Read More
कानपुर देहात। अंडरलोड गाड़ियां चलाने की अपनी मुख्य मांग को लेकर कानपुर देहात समेत कई जिलों की ट्रक यूनियनों के… Read More
कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को जिला कार्यालय माती में पार्टी की… Read More
This website uses cookies.