कानपुर देहात में शादी के दिन बारात लेकर नहीं आया दूल्हा

कानपुर देहात में शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं जब शादी करने आ रहे दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया।बताया जा रहा है कि दूल्हे व उसके परिजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने के चलते शादी से मना कर दिया।सूचना मिलते ही दुल्हन की तबियत बिगड़ गई।जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसका उपचार चल रहा है।मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव का है

पुखरायां। कानपुर देहात में शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं जब शादी करने आ रहे दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया।बताया जा रहा है कि दूल्हे व उसके परिजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने के चलते शादी से मना कर दिया।सूचना मिलते ही दुल्हन की तबियत बिगड़ गई।जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसका उपचार चल रहा है।मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव का है।यहां के रहने वाले भारत सिंह ने अपनी पुत्री खुशबू की शादी इटावा जनपद के थाना बकेवर के सुनवशा गांव के रहने वाले लल्लन बाबू दोहरे के पुत्र अंकुश राज के साथ तय की थी।

बीती 29 मई को भारत सिंह ने शादी की रस्म से पहले बरीक्षा की रस्म पूरी कर दी थी।सोमवार को भारत सिंह के यहां बारात आनी थी।तभी भारत सिंह को पता चला कि लल्लन सिंह अपने बेटे अंकुश राज की बारात लेकर उसके घर नहीं आ रहे हैं।जब भारत ने न आने का कारण पूंछा तो दूल्हे अंकुश द्वारा बताया गया कि उसकी सरकारी नौकरी लग गई है।उसे अतिरिक्त दहेज चाहिए।तभी वह बारात लेकर खुशबू से शादी करने उसके घर आएगा।बारात न आने की सूचना मिलते ही खुशबू की अचानक तबियत बिगड़ गई।परिजनों ने उसे आनन फानन में सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर मौजूद चिकित्सक द्वारा खुश्बू की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

7 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

9 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

9 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

9 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

9 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

9 hours ago

This website uses cookies.