G-4NBN9P2G16
पुखरायां। कानपुर देहात में एक महिला शादी के करीब 10 दिन बाद अपने साथ लाए बच्चों को छोड़कर जेवरात और अन्य सामान लेकर फरार हो गई।महिला झारखंड की रहने वाली बताई जा रही है।पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र का है।थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु के बाद उसने झारखंड की एक महिला से विवाह किया था,जिसकी पहचान जनपद औरैया के एक रिश्तेदार के माध्यम से हुई थी।महिला के साथ उनके दो बच्चे भी घर आए थे।घटना के दिन एक अज्ञात युवक महिला के घर पहुंचा और खुद को दुल्हन का भाई बताकर घर में दाखिल हुआ।युवक की बातों पर विश्वास कर व्यक्ति ने उसे घर के अंदर जाने दिया।
इस दौरान मौका मिलते ही महिला युवक के साथ करीब डेढ़ लाख के जेवरात और अन्य सामान लेकर बच्चों को छोड़ चुपके से घर से फरार हो गई।व्यक्ति ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और महिला की तलाश की लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और महिला की खोजबीन जारी है।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।महिला की तलाश कराई जा रही है।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.