G-4NBN9P2G16
पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का अज्ञात शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने लोगों से मदद की अपील की है।मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के सिकंदरा कस्बे में पटेल चौक के पास गुरुवार को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिलने पर स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।पुलिस के मुताबिक अज्ञात शव के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।छानबीन में पुलिस को मृतक की जेब से संयुक्त जिला अस्पताल का पर्चा मिला है।पर्चे पर ताराचंद नाम अंकित है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक में संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस ने संपर्क सूत्र क्षेत्राधिकारी सिकंदरा 9454401473 तथा संपर्क सूत्र प्रभारी निरीक्षक 9454403704 पर संपर्क करने की बात कही है।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.