कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में खूंटी के सहारे लटकता मिला विवाहिता का शव,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

कानपुर देहात में शुक्रवार को एक 24 वर्षीय विवाहित महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर एक खूंटी के सहारे लटका मिला।सूचना पर पुलिस तथा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।घटना कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीमनगर की है

पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार को एक 24 वर्षीय विवाहित महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर एक खूंटी के सहारे लटका मिला।सूचना पर पुलिस तथा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।घटना कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीमनगर की है।यहां के रहने वाले सत्यनारायण की पुत्री संगीता उम्र 24 वर्ष का शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर खूंटी के सहारे शव लटकता मिला।आशंका जाहिर की जा रही है कि महिला ने आत्महत्या की है।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोलाहल मच गया।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।मृतका की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व रसधान निवासी बिहारी के पुत्र अजय उर्फ बदन सिंह के साथ हुई थी।उसके एक 10 वर्ष का पुत्र वैभव है।बताते चलें कि इसी गांव में बीते गुरुवार की रात्रि कुछ दबंगों ने रंजिश के चलते एक युवक को मारपीटकर घायल कर दिया था।जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।आशंका जाहिर की जा रही है कि महिला ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात: देशभक्ति की लहर, ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ से गूंजा आकाश, शहीदों को नमन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। "यह देश है वीर जवानों का" की धुन पर देशभक्ति के…

2 hours ago

कानपुर देहात: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध मंथन, क्षेत्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ने जगाई नई उम्मीद

कानपुर देहात। भोगनीपुर के सरदार गेस्ट हाऊस में शनिवार को 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के विचार…

2 hours ago

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं जनसमस्याएं,02 शिकायतों का किया गया निस्तारण

पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने…

2 hours ago

कानपुर देहात: जन समस्याओं पर डीएम का कड़ा रुख, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आदेश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज तहसील मैथा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान…

3 hours ago

कानपुर देहात: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 108 शिकायतें दर्ज, 3 का मौके पर निस्तारण

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० ने आज तहसील रसूलाबाद में आयोजित संपूर्ण समाधान…

3 hours ago

This website uses cookies.