G-4NBN9P2G16
पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार को एक 24 वर्षीय विवाहित महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर एक खूंटी के सहारे लटका मिला।सूचना पर पुलिस तथा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।घटना कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीमनगर की है।यहां के रहने वाले सत्यनारायण की पुत्री संगीता उम्र 24 वर्ष का शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर खूंटी के सहारे शव लटकता मिला।आशंका जाहिर की जा रही है कि महिला ने आत्महत्या की है।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोलाहल मच गया।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।मृतका की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व रसधान निवासी बिहारी के पुत्र अजय उर्फ बदन सिंह के साथ हुई थी।उसके एक 10 वर्ष का पुत्र वैभव है।बताते चलें कि इसी गांव में बीते गुरुवार की रात्रि कुछ दबंगों ने रंजिश के चलते एक युवक को मारपीटकर घायल कर दिया था।जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।आशंका जाहिर की जा रही है कि महिला ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.