G-4NBN9P2G16
पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार को एक 24 वर्षीय विवाहित महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर एक खूंटी के सहारे लटका मिला।सूचना पर पुलिस तथा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।घटना कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीमनगर की है।यहां के रहने वाले सत्यनारायण की पुत्री संगीता उम्र 24 वर्ष का शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर खूंटी के सहारे शव लटकता मिला।
आशंका जाहिर की जा रही है कि महिला ने आत्महत्या की है।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोलाहल मच गया।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।मृतका की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व रसधान निवासी बिहारी के पुत्र अजय उर्फ बदन सिंह के साथ हुई थी।उसके एक डेढ़ वर्ष का पुत्र वैभव है।बताते चलें कि इसी गांव में बीते गुरुवार की रात्रि कुछ दबंगों ने रंजिश के चलते एक युवक को मारपीटकर घायल कर दिया था।जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।आशंका जाहिर की जा रही है कि महिला ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.