G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के जिगनिश गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।शेरपुर डेरापुर निवासी रणविजय यादव 35 वर्ष और उनके साथी सर्वेश यादव बाइक से रूरा से घर लौट रहे थे।जिगनिश गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।दुर्घटना में रणविजय के सिर में गंभीर चोटें आईं।जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।जबकि उनके साथी सर्वेश यादव घायल हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल सर्वेश को उपचार के लिए एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर भेजा।डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही मृतक रणविजय के घर में कोहराम मच गया।मां मालती देवी,बहन माया भाई उदय सिंह,भानु सिंह,मुलायम सिंह का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.