G-4NBN9P2G16
पुखरायां।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार दोपहर हाइस्कूल इंटरमीडिएट 2025 का परीक्षाफल जारी कर दिया है।कानपुर देहात के मंगलपुर कस्बे के रहने वाले छात्र देवेंद्र सक्सेना ने हाइस्कूल की परीक्षा में जिले में 9 वाँ स्थान हासिल किया है।देवेंद्र ने 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।वह लाला रघुवीर सहाय मेमोरियल इंटर कॉलेज मंगलपुर का छात्र है।देवेंद्र के पिता ज्ञानेश सक्सेना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं।इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।देवेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है।उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम और समय का सही प्रयोग उनकी सफलता की कुंजी रहा है।इस अवसर पर विद्यालय में भी खुशी का माहौल रहा।विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर देवेंद्र का मुंह मीठा करा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।देवेंद्र ने उच्च शिक्षा ग्रहण कर उच्च पद पर आसीन होकर समाजसेवा करने की बात कही।प्रधानाचार्य ज्ञानेश सक्सेना ने कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.