G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कानपुर देहात में 3.5 किलोग्राम गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर, कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण के तहत गजनेर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर 3.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर, कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण के तहत गजनेर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर 3.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह के अनुसार, रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी से मूसानगर रोड पर रेउना बॉर्डर के पास से गांजा लेकर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को 3.5 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान बदन सिंह के रूप में हुई है, जो कानपुर नगर के कंजड़ बस्ती, सचेंडी का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बांदा से 6,000 रुपये प्रति किलो की दर से गांजा खरीदकर सचेंडी में फुटकर बेचता था। वह अपनी पत्नी की स्कूटी का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी बदन सिंह पर पहले से ही पनकी और सचेंडी थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

15 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

38 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

3 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.