G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कानपुर देहात: रबी फसलों में कीट-रोग नियंत्रण के लिए एडवाइजरी जारी

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशानुसार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राम नरेश ने रबी फसलों में तापमान में गिरावट और आर्द्रता वृद्धि के कारण संभावित कीट और रोगों की रोकथाम हेतु किसानों के लिए फसलवार सुझाव और एडवाइजरी जारी की है।

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशानुसार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राम नरेश ने रबी फसलों में तापमान में गिरावट और आर्द्रता वृद्धि के कारण संभावित कीट और रोगों की रोकथाम हेतु किसानों के लिए फसलवार सुझाव और एडवाइजरी जारी की है।

गेहूँ फसल में रोग-कीट नियंत्रण

  1. दीमक/गुजिया:
    • क्लोरोपाइरीफॉस 20% ई.सी. 2.5 लीटर प्रति हेक्टेयर सिंचाई के पानी के साथ मिलाएं।
  2. माहू (जैविक नियंत्रण):
    • एजाशिरेक्टिन 0.15% ई.सी. 2.5 लीटर प्रति हेक्टेयर, 500-600 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।
  3. पीली गेरूई:
    • प्रोपीकोनाजोल 25% ई.सी. 500 मिली प्रति हेक्टेयर, 600-700 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
  4. पत्ती धब्बा रोग:
    • थायोफीनेट मिथाइल 70% डब्ल्यू.पी. 700 ग्राम या मैन्कोजेब 75% डब्ल्यू.पी. 2.0 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें।

सरसों/राई में रोग-कीट प्रबंधन

  1. आरामक्खी/बालदार सूड़ी:
    • मैलाथियान 50% ई.सी. 1.5 लीटर या क्यूनालफॉस 25% ई.सी. 1.25 लीटर प्रति हेक्टेयर।
  2. पत्ती सुरंगक (लीफ माइनर):
    • जैविक नियंत्रण: नीम ऑयल 0.15% ई.सी. 2.5 लीटर प्रति हेक्टेयर।
    • रासायनिक नियंत्रण: ऑक्सीडिमेटान मिथाइल 25% ई.सी. 1 लीटर प्रति हेक्टेयर।
  3. सफेद गेरूई:
    • मैन्कोजेब 75% डब्ल्यू.पी. 2 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर।

चना/मटर/मसूर फसलों में समाधान

  1. सेमीलूपर कीट:
    • 50-60 बर्ड पर्चर प्रति हेक्टेयर लगाएं।
    • जैविक नियंत्रण: बीटी 1.0 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर।
  2. एस्कोकाईटा ब्लाइट:
    • मैन्कोजेब 75% डब्ल्यू.पी. 2 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर।

आलू फसल में पछेती झुलसा रोग नियंत्रण

  • आर्द्रता 80% से अधिक और तापमान 10-20 डिग्री सेंटीग्रेड होने पर सिंचाई बंद कर दें।
  • मैन्कोजेब 75% डब्ल्यू.पी. 1.5-2.0 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें।

किसानों के लिए मोबाइल हेल्पलाइन

कृषि विभाग द्वारा फसलों में कीट और रोगों के त्वरित निदान हेतु दो मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं:

  • 9452247111
  • 9452257111

किसान व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से अपनी समस्याएं भेज सकते हैं। इन समस्याओं का समाधान 48 घंटे के भीतर किया जाएगा।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

विकसित उत्तर प्रदेश संकल्प बैठक में महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुखरायां,कानपुर देहात। मलासा विकासखंड परिसर में… Read More

6 minutes ago

ग्रामीणों ने रेल मंत्री से की मेमू ट्रेनों के ठहराव को फिर से शुरू करने की मांग

कानपुर देहात: कोरोना महामारी के बाद से बंद हुई मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव को फिर से शुरू करने की… Read More

58 minutes ago

सिकंदरा में दो घरों में चोरी,चोरों ने नगदी समेत कीमती जेवरात किए पार

कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में दो घरों में चोरी का मामला सामने आया है।चोरों ने बीते… Read More

1 hour ago

इग्नू की दिसंबर सत्रांत परीक्षा: 1 दिसंबर से शुरू, परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर

कानपुर देहात: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की दिसंबर 2025 सत्र की सत्रांत परीक्षाएं 1 दिसंबर 2025 से शुरू… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में घरेलू विवाद के चलते बुजुर्ग ने की आत्महत्या,गूलर के पेड़ में लगाई फांसी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली थाना क्षेत्र के सरैया गांव में एक बुजुर्ग ने घरेलू विवाद… Read More

2 hours ago

डीपीएड बीपीएड डिग्रीधारी शिक्षकों पर लटकी तलवार, टेट परीक्षा में नहीं हो सकते सम्मिलित

कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के लिए अनिवार्य रूप से टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने का आदेश दिया है। इससे… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.