G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात: जनपद में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, शिवली थाना पुलिस ने लाइसेंस वाली बंदूक से दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 6 सितंबर 2025 को ज्योति गांव में हुई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम केशरी निवादा नहर पुल के पास से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बालेन्द्र सिंह उर्फ लवी (24) और राम शंकर सिंह उर्फ बीरू राजवत (28) के रूप में हुई है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में संदिग्ध लोडर का पीछा करने पर ग्रामीणों ने 06 युवकों को मारपीट किया घायल
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बालेन्द्र सिंह उर्फ लवी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, उन्हें नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस सफल गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम की सराहना की गई है, जिसमें निरीक्षक शीलेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक शिवेन्द्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
ये भी पढ़े- मूसानगर में खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.