G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात: झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। पामा स्टेशन के पास लखनऊ की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के डुरारी गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार गुजरात से अपने घर लौट रहे थे। सफर के दौरान वह ट्रेन की खिड़की पर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। पामा स्टेशन के पास करसा गेट के खंभा नंबर 4289 के पास अचानक झटका लगने से वह ट्रेन से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना गेटमैन ज्ञानेश ने स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील कुमार को तुरंत गजनेर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर नहर में रविवार को एक अज्ञात शव मिला है। सूचना पर पहुंची… Read More
कानपुर देहात। अंडरलोड गाड़ियां चलाने की अपनी मुख्य मांग को लेकर कानपुर देहात समेत कई जिलों की ट्रक यूनियनों के… Read More
कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को जिला कार्यालय माती में पार्टी की… Read More
कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव से रविवार को लखनऊ में सपा छात्र सभा… Read More
कानपुर देहात। अमरौधा विकासखंड क्षेत्र में रविवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके सिंह ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और… Read More
रूरा। अकबरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत धनीरामपुर में प्रधान पति और प्रधान ने स्वयं अपने खाते में मजदूरी व… Read More
This website uses cookies.