कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अटिया रायपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां कक्षा 6 में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र निखिल राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
घटना की जानकारी तब हुई जब खेत से लौटे पिता महेंद्र सिंह राठौर ने बेटे का शव कमरे के जिंगले से लटका देखा। घटना के समय मृतक की मां मालती देवी अपने 14 वर्षीय बेटे आनंद के साथ बाजार असालतगंज गई हुई थी। सूचना मिलते ही वे आनन-फानन में घर लौटीं। घटना से परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कहिंजरी योगेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। विधिक कार्यवाही की गई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…
This website uses cookies.