G-4NBN9P2G16
कानपुर

कानपुर नगर में भ्रष्टाचार पर सख्ती: मल्टीलेवल पार्किंग और मनरेगा में अनियमितता पर लगाया जुर्माना

प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कानपुर नगर के तहसील सदर में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग में खामियों को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है।

कानपुर नगर: प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कानपुर नगर के तहसील सदर में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग में खामियों को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है। विगत 20 जनवरी 2025 को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस परियोजना का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान बीम और कॉलम में शटरिंग जॉइंट पर सीमेंट की बोरियां लगी पाई गईं, साथ ही ग्राउंड फ्लोर की बाहरी बीम में bulging (उभाड़) देखा गया। इस लापरवाही पर जिलाधिकारी ने गहरा रोष जताया था।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक एस.के. वर्मा को कई बार निर्माण एजेंसी मेसर्स गंगा इंफ्रा बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड को कमियों को ठीक करने के निर्देश दिए, लेकिन अब तक सुधार नहीं हुआ। इसके चलते जिलाधिकारी के आदेश पर परियोजना प्रबंधक ने उक्त संस्था पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया है, जिसकी कटौती संस्था के बिल से की जाएगी। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है।

मनरेगा में अनियमितता पर प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और तकनीकी सहायक पर कार्रवाई
विकासखंड शिवराजपुर की ग्राम पंचायत निवादा मघई में मनरेगा योजना की जांच में अनियमितता सामने आई। जांच में दोषी पाए गए ग्राम प्रधान कैलाश पर ₹22,989, निलंबित ग्राम विकास अधिकारी मनोज वर्मा पर ₹22,989 और तकनीकी सहायक अरविंद बाजपेई पर ₹22,988 का जुर्माना लगाया गया है।

जिला पंचायती राज अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान से जुर्माने की वसूली के साथ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निलंबित ग्राम विकास अधिकारी मनोज वर्मा से खंड विकास अधिकारी, शिवराजपुर द्वारा वसूली की जाएगी। वहीं, तकनीकी सहायक अरविंद बाजपेई से भी खंड विकास अधिकारी, शिवराजपुर वसूली करेंगे, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा उन पर प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रशासन का सख्त रुख
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मल्टीलेवल पार्किंग और मनरेगा योजना में पाई गई खामियों पर की गई यह कार्रवाई सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। प्रशासन का यह कदम जनता के बीच विश्वास बढ़ाने और योजनाओं के सही क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत संदेश देता है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

16 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

43 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.