G-4NBN9P2G16
कानपुर में मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में ई-रिक्शा संचालन और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में, मंडलायुक्त ने अनरजिस्टर्ड ई-रिक्शा संचालन को रोकने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने और रजिस्ट्रेशन कैंप लगाने के निर्देश दिए।
शहर में ई-रिक्शा के सुचारू संचालन के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं, और चार जोन में कलर आवंटित किए गए हैं। ई-रिक्शा के वेरिफिकेशन के लिए ‘वाहन सारथी’ ऐप का उपयोग किया जाएगा, और क्यूआर कोड के माध्यम से उनकी पहचान की जाएगी। ई-रिक्शा के लिए स्टैंड या जगह निर्धारित किया जाएगा। ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन की जांच करने के लिए आर.टी.ओ. से ए.पी.आई. प्राप्त किया जाएगा।
ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन में रिक्शा मालिक से ली जाने वाली निर्धारित शुल्क का निर्धारण और रजिस्ट्रेशन से प्राप्त शुल्क को जमा करने हेतु बैंक खाता खोले जाने व उसका संचालन किसके द्वारा किया जायेगा का निर्धारण किया जायेगा। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस आयुक्त, नगर आयुक्त, पुलिस उपायुक्त और आर.टी.ओ. के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में, ई-रिक्शा मालिकों से लिए जाने वाले रजिस्ट्रेशन शुल्क और रजिस्ट्रेशन से प्राप्त शुल्क को जमा करने के लिए बैंक खाता खोलने पर भी चर्चा हुई।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.