कानपुर

कानपुर में केस्को कर्मी-पार्षद पति के बीच तनाव, जेई ने दी बंधक बनाकर मारपीट और अभद्रता करने की तहरीर

जाजमऊ सबस्टेशन के जेई धनंजय सिंह ने बताया कि देवीगंज स्थित एयरफोर्स की 33केवी की भूमिगत लाइन में फॉल्ट हो गया है। जिसे ठीक करने के लिए रविवार को वह टीम के साथ गए थे। भूमिगत फॉल्ट होने के कारण वह खोदाई करवा रहे थे।

कानपुर, अमन यात्रा । चकेरी में फाल्ट ठीक करने गई केस्को टीम के जेई से क्षेत्रीय पार्षद पति ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अभद्रता व मारपीट की। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें अपने आॅफिस ले जाकर बंधक बना लिया। किसी तरह वहां से निकलने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। जिसके बाद उन्होंने साथी कर्मचारियों के साथ पहुंचकर पार्षद पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

ये है पूरा मामला

जाजमऊ सबस्टेशन के जेई धनंजय सिंह ने बताया कि देवीगंज स्थित एयरफोर्स की 33केवी की भूमिगत लाइन में फॉल्ट हो गया है। जिसे ठीक करने के लिए रविवार को वह टीम के साथ गए थे। भूमिगत फॉल्ट होने के कारण वह खोदाई करवा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान वार्ड 11 की भाजपा महिला पार्षद संगीता बाली के पति मनोज बाली कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और खोदाई रोकने लगे। जिस पर उन्होंने भूमिगत फॉल्ट ठीक करने के लिए खोदाई करने की बात कही वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ जबरन उन्हें अपने कार्यालय ले गए और उन्हें बंधक बना लिया। करीब आधा घंटे बाद वह से किसी तरह निकलने के बाद उन्होंने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

क्या कहते हैं पार्षद पति

वहीं पार्षद पति मनोज बाली का कहना है कि जिस सड़क की खोदाई केस्को करवा रही है। उसे तीन माह पूर्व ही 75 लाख रूपये से बनवाया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने जब उन्हें खोदाई होने की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने पहले ही खोदाई बंद करवा दी थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जेई से खोदाई के लिए परमिशन मांगी तो वह स्वयं ही अभद्रता लगे थे। वह उन्हें कार्यालय बातचीत करने के लिए ले गए थे। उन पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह गलत है। थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि जेई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading